प्रधानमंत्री के मन की बात के लिए की व्यापक व्यवस्था

संयोजक और सह संयोजक नियुक्त

जोधपुर(डीडीन्यूज),प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए शहर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल द्वारा विधानसभा एवं मंडल स्तर पर संयोजकों एवं सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है।

इस कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विधानसभावार संयोजक नियुक्त किए गए हैं। सूरसागर विधानसभा के लिए ताराचंद गहलोत,शहर विधानसभा के लिए सुरेश जोशी और सरदारपुरा विधान सभा के लिए महेश व्यास को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि इन संयोजकों और सह संयोजकों के नेतृत्व में प्रत्येक विधानसभा एवं मंडल में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा,जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस जनसंपर्क और जनजागरण कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री के विचारों से लाभान्वित हो सकें।

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धनादिया ने बताया कि मंडलवार संयोजक एवं सह संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं।
सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में प्रताप नगर मंडल के संयोजक रमेश डाबी और सह संयोजक पुरुषोत्तम आचार्य,सूरसागर मंडल में भुवनेश व्यास,सह संयोजक सुनील वारसा एवं नैनसुख वारसा,मसूरिया मंडल में नथमल सुधार,सह संयोजक पप्पूराम मेघवाल और अमीन कारवा तथा चौपासनी मंडल में मंगलाराम मेघवाल और मुन्नी जोगी को दायित्व सौंपा गया है।

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में शास्त्री नगर मंडल के संयोजक कैलाश परिहार और सह संयोजक रमेश परिहार,रातानाड़ा मंडल में ललित शर्मा और सह संयोजक विरेंद्र हेनवाल,खांडा फलसा मंडल में मंगल सिंह चौहान और सहसंयोजक रितिक चौहान जबकि त्रिपोलिया मंडल में कालू राम प्रजापत और सह संयोजक ललिता सिंघवी को जिम्मेदारी दी गई है।

लोकदेवता बाबा रामदेव नेत्रकुम्भ 2025 का आयोजन जोधपुर में

सरदारपुरा विधानसभा में लालसागर मंडल के संयोजक विकास सिंह गहलोत और सह संयोजक सचिन वैष्णव,पावटा मंडल में जनार्दन नायक और सहसंयोजक दुंगार सिंह चौहान,राइकाबाग मंडल में नरेंद्र जाजड़ा और सह संयोजक गणपत गौड़, जबकि महामंदिर मंडल में भीखाराम जाटोलिया और सह संयोजक पुरुषोत्तम दाधीच को संयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026