पाइप लाइन के लिए विधायक कोटे से राशि स्वीकृत करने पर मंत्री पटेल का किया आभार व्यक्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पाइप लाइन के लिए विधायक कोटे से राशि स्वीकृत करने पर मंत्री पटेल का किया आभार व्यक्त। पार्श्वनाथ सिटी रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी ने विधायक कोटे से सोसाइटी में पाईप लाईन विछाने के लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने पर केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल का आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगा राम पटेल ने पार्श्वनाथ सिटी में पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए अपने विधायक कोटे से 20 लाख रुपए स्वीकृत किए थे। पीएचडी विभाग ने इसका टेंडर जारी कर दिया है,जिसे कार्य करने वाली कंपनी को दिया गया है। कंपनी जल्दी ही काम शुरू कर देगी। पार्श्वनाथ सिटी रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त सचिव राजीव भंडारी ने सोसाईटी की ओर से उनका धन्यवाद दिया।
