Doordrishti News Logo

जोधपुर, जेडीए आयुक्त कमर चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की बैठक कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक के निर्णयों की पुष्टि की गई। तत्पश्चात् बैठक में विभिन्न संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों इत्यादि को भूमि आवंटन से संबंधित प्रकरणों, अन्तर्राष्ट्रीय ऑडिटोरियम एवं कल्चर सेंटर की प्रशासनिक एवं वित्तिय स्वीकृति के प्रस्ताव के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में उक्त प्रकरणों सहित कुल 48 प्रकरणों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।

Executive committee meeting held in JDA

बैठक में जेडीए सचिव हरभान मीणा, निदेशक अभियांत्रिकी एलआर विश्नोई, निदेशक वित्त ओपी सिरवी, निदेशक आयोजना राजेश वर्मा, निदेशक विधि जगदीश कुमार, उपायुक्त राजेन्द्र सिंह चांदावत, नीरज मिश्र, अनिल पूनिया, कंचन राठौड़, जिला कलेक्टर प्रतिनिधि तहसीलदार जोधपुर रमेश कुमार, पर्यटन अधिकारी चिमाराम प्रजापत, एसआरएम रिको संजय झा, पुलिस विभाग से भंवरलाल चैधरी, मैनेजर आरएसआरटीसी रामपाल, अधीक्षण अभियन्ता पीडब्ल्यूडी डीएस चौहान, अधिशाषी अभियन्ता जेडीवीवीएनएल एनआर मीणा, अधिशाषी अभियन्ता नगर निगम दक्षिण सुधीर माथुर, जेडसीई डिस्काॅम जोधपुर एआर जांगिड़ सहित प्राधिकरण व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026