Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र कलाल कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की किसी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना डाली। इससे उसके पास लोगों के फोन और मैसेज आने लगे। वह परेशान हो गई। इस पर महिला ने नागौरी गेट थाने में केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने अनुसंधान कर उसके पूर्व पति को आईटी एक्ट में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

नागौरी गेट थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि एक महिला की तरफ से 3 अगस्त को यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि किसी ने उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली है। उसके मोबाइल नंबर और फोटो लगा दिए हैं। जिससे लोग अब उसे फोन कॉल कर परेशान कर रहे हैं। थानाधिकारी ने बताया कि जांच के बाद अब उसके पूर्व पति प्रतापनगर यूआईटी कॉलोनी निवासी भीमराज उर्फ अविनाश पुत्र गुलाबचंद कलाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के बीच संबंध विच्छेद हो रखा है। पुलिस आरेापी से पूछताछ में जुटी है।

ये भी पढें – जोधपुर जिला परिषद के लिए अब 36 वार्डों में 101 प्रत्याशियों के बीच चुनावी दंगल

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026