एमबीसी वर्ग के उत्थान के लिए होंगे हर संभव प्रयास-जोगिन्दर सिंह
जोधपुर, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह अवाना जिले की दो दिवसीय यात्रा के तहत शनिवार को जोधपुर जिले में पहुँचने पर जोगिन्दर अवाना का भगत की कोठी स्थित देवनारायण मन्दिर पर गुर्जर समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उनके सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह में देवनारायण बोर्ड के अध्य्क्ष एवं विद्यायक जोगिन्दर सिंह अवाना ने कहा कि एमबीसी वर्ग के उत्थान के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड की कार्य योजनाओ में विस्तार कर वंचित लोगों को लाभ दिया जाएगा।

इस मौके पर शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि वह गुर्जर समाज सहित एमबीसी वर्ग के विकास हेतु हमेशा प्रयासरत रही है। उन्होंने गुर्जर समाज को छात्रावास के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का पूर्ण आश्वासन दिया। इस मौके पर देवनारायण गुर्जर समाज विकास ट्रस्ट के अध्य्क्ष नेमीचंद पोसवाल, पार्षद सावित्री गुर्जर,पूर्व पार्षद निर्मला गुर्जर,नरेश जोशी सहित कई लोगों ने समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर मोहन पोसवाल, प्रेम पोसवाल, नेनाराम पवड़, सोहन हाकला, प्रेम बजाड़, नन्दराम कोली, दलपतराम चाड, महेश धाबाई, राजेन्द्र हाकला सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

