Doordrishti News Logo

सामूहिकता के साथ काम करके भाजपा को सशक्त करें-शेखावत

जोधपुर नगर निगम उत्तर व दक्षिण पार्षद दल की बैठक

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला की ओर से नगर निगम उत्तर व दक्षिण पार्षद दल की बैठक ज़िलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के सानिध्य में आयोजित की गई। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने सभी पार्षदों से बातचीत कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में शेखावत ने कहा कि केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, सभी जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता से करना होगा। आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नेस्तनाबूद करने के लिए धरातल को मजबूत करके सामूहिकता के साथ काम करना होगा। संगठन के कार्यक्रमों, विशेषकर बूथ समिति निर्माण कार्य और पन्ना प्रमुख आभियान में सभी पार्षद सक्रियता से काम करें और नए लोगों को जोड़ने का काम करें।

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने संगठन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। महापौर वनिता सेठ ने निगम की उपलब्धियां बताईं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता ने प्रदेश के आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया।

बैठक के आरम्भ में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुतकर संगठन के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने का आग्रह पार्षदों से किया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, उत्तर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण, उप महापौर किशन लड्ढा, ज़िला महामंत्री देवेंद्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, डॉ. करणी सिंह खींची भी मंच पर मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026