आठ माह की बच्ची से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

जिला कलेक्टर पहुंचे उम्मेद अस्पताल

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।आठ माह की बच्ची से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म। शहर में मानवता को शर्मसार करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। 40 साल के एक व्यक्ति ने 8 माह की बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। बच्ची का उम्मेद अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। बताया जाता है कि उसका ऑपरेशन किया गया।

 इसे भी पढ़िए – मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 31 सौ का इनामी अपराधी गिरफ्तार

इधर आज सुबह जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल अस्पताल पहुंचे और बच्ची के परिजन से बात की। उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं का जायजा भी लिया। दुष्कर्म का मामला विवेक विहार थाना इलाके का मंगलवार शाम 4 बजे का है।

देर रात बच्ची का ऑपरेशन किया गया। मासूम की हालत स्थिर बताई जा रही है। थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि युवक ने अपने रिश्तेदार को घर में मरम्मत के काम के लिए बुलाया था। रिश्तेदार शराब लेकर घर पहुंचा तो दोनों पहले शराब पी। तब युवक की पत्नी ने भी शराब पी ली।

थोड़ देर बाद पति-पत्नी सो गए। उनके पास ही आठ माह की बच्ची सो रही थी। आरोपी ने इस मासूम से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बेटी के रोने की आवाज सुनकर महिला जागी तो मासूम को लहूलुहान देखकर होश उड़ गए।

उसने पति को जगाया और बेटी को अस्पताल ले गए। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी के मोबाइल की लोकेशन निकाली। रात 9 बजे उसे हिरासत में ले लिया। मासूम का पिता और रिश्तेदार मजदूर है।

आज सुबह जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल उम्मेद अस्पताल पहुंचे और बच्ची के परिजन से बात की। उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं का भी जायजा लिया है। अस्पताल अधीक्षक मोहन मकवाना भी साथ थे।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025