Doordrishti News Logo

24 घंटो मेें बाइक चोरी के आठ और कार चोरी का एक प्रकरण दर्ज

शहर में वाहन चोरों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),24 घंटो मेें बाइक चोरी के आठ और कार चोरी का एक प्रकरण दर्ज। शहर में रोजाना आधा दर्जन गाडिय़ां चोरी हो रही हैं। शातिर वाहन चोर दुपहिया के साथ चौपहिया वाहन भी चुराने में अभ्यस्त हो गए हैं। 24 घंटे में कमिश्ररेट में बाइक चोरी के आठ प्रकरण दर्ज हुए है,जबकि एक स्थान पर आधी रात को कार चुरा ली गई। फिलहाल गाडिय़ों का पता नहीं चला है। वाहन चोरों को पकडऩे में पुलिस नाकाम रही है।

माता का थान पुलिस ने बताया कि विद्यानगर काली टंकी के पास रहने वाले दिनेश पुत्र बाबूलाल प्रजापत की कार रात 1.15 बजे से 1.22 बजे के बीच में उसके घर के निकट से चोरी हो गई।आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक दो संदिग्ध लोग दिखे हैं। मगर कार का फिलहाल पता नहीं चला है। दूसरी तरफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि गुलिस्तां कॉलोनी निवासी अल्ताफ पुत्र हसन खां की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि नोखड़ाबेरा चौखा निवासी गणेश राम पुत्र अंबालाल की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हुई।

सूने मकान में दिनदहाड़े 6.5 लाख की नगदी चोरी

चौखा निवासी देवीसिंह पुत्र नरपतसिंह ने राजीव गांधी नगर पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक लेकर राजपूताना रिसोर्ट की तरफ आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। डांगियावास पुलिस के अनुसार आसरनाडा रेलवे स्टेशन मास्टर राकेश कुमार मीणा की बाइक आसरनाडा परिसर से चोरी हो गई। जबकि कुचामन डीडवाना के बबलेश पुत्र मोहनसिंह अपनी बाइक लेकर रसाला रोड स्थित रक्षा मंत्रालय आवासीय परिसर की तरफ आया था। जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया। उसने उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी।

मंडोर पुलिस के अनुसार लाखकड़धुम लूणी निवासी नौ मील मंडोर आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि विष्णु कॉलोनी कमला नेहरू नगर निवासी मो.इरफान अपनी बाइक लेकर नागौरी टी स्टाल पर आया थ। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। प्रतापनगर सदर पुलिस के अनुसार गुरों का तालाब निवासी राणीदान पुत्र गोरखदान अपनी से नेशनल हैण्डलूम की तरफ से आया था। जहां बाहर से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।