शिक्षा हितैषी फंड व बौधिक शैक्षिक मंच का होगा गठन

  • यादव समाज की कार्यकारिणी बैठक में हुए कई निर्णय
  • अहीर रेजिमेंट हेतु चलेगा जागरूकता अभियान

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। शिक्षा हितैषी फंड व बौधिक शैक्षिक मंच का होगा गठन। यादव समाज जोधपुर की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन सोमवार को जगदीश यादव की अध्यक्षता में किया गया। जगदीश यादव ने बताया कि समाज के होनहार जरूरतमंद तथा गरीब बच्चों को फ्री लाइब्रेरी उपलब्ध करवाने के लिए समाज बंधु शिक्षा हितैषी फंड के रूप में प्रत्येक माह सहयोग राशि प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें है- बैंक ऑफ इंडिया में 24-25 को कर्मचारियों की हड़ताल

बच्चों की केरियर गाइडेंस के लिए सात दिवसीय मोटिवेशनल तथा काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अलग से एक बौद्धिक और शैक्षिक मंच का गठन होगा,जिसमें शिक्षा,चिकित्सा, शोध व तकनीकी क्षेत्र के समाज बंधुओ को जोड़ा जाएगा तथा समाज के बच्चों के साथ ही अन्य समाज के बच्चों को भी इसमें मोटिवेशन दिया जाएगा। समापन कार्यक्रम प्रतिभा सम्मान समारोह के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 2 मार्च को जयपुर में आयोजित अहीर रेजिमेंट हेतु ध्यानाकर्षण सभा में जोधपुर की भागीदारी हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। समाज के संघ विधान (बायलॉज) में बदलाव के तहत कार्यकारिणी पदाधिकारी अध्यक्ष,सचिव तथा कोषाध्यक्ष अधिकतम दो कार्यकाल के लिए ही लगातार चयनित/निर्वाचित हो सकेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रबंध कार्यकारिणी पदाधिकारी केवल आजीवन सदस्य ही होंगे। सभी पूर्व अध्यक्ष कार्यकारिणी के स्थायी सदस्य होंगे। वर्ष में कम से कम 6 बैठके अनिवार्य होगी। महिलाओं को आजीवन सदस्य बनाते हुए महिला अध्यक्ष तथा सचिव बनाई जाएगी।

मीटिंग में अध्यक्ष जगदीश यादव, सचिव एडवोकेट राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष अजय शंकर यादव,युवा अध्यक्ष चेतन यादव, संरक्षक नंदकिशोर यादव,संगठन सचिव हंसराज यादव,सुरेंद्र सिंह यादव, आनंद यादव,गजेंद्र सिंह यादव, संतोष सिंह यादव,कृष्ण कुमार यादव तथा रामराज यादव ने शिरकत की। मीटिंग का समन्वय तथा संचालन सचिव राजकुमार यादव ने किया। धन्यवाद नंदकिशोर यादव ने दिया।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026