Doordrishti News Logo

पेट्रोल पंप के पास खड़ा डंपर चोरी, फुटेज में दिखे चार लोग

जोधपुर,शहर के निकट एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में इंद्रा फिलिंग स्टेशन के समीप खड़े एक डंपर को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए। सीसीटीवी फुटेज में चार लोग नजर आए हैं जो एक कार में सवार होकर आए। डंपर मालिक ने अब एयरपोर्ट थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस बदमाशों की पहचान कर तलाश में लगी है।

ये भी पढ़ें- मृतक के परिजन का एमजीएच पर धरना,50 लाख और नौकरी की मांग

एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि अरटियाखुर्द निवासी सुभाष पुत्र खेताराम विश्नोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 6 जनवरी की आधी रात्रि के समय इन्द्रा फिलिग स्टेशन के बाहर खड़े डम्पर को कार में सवार होकर आए तीन चार व्यक्ति चुराकर ले गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसमें किसी जानकार का हाथ होने का भी अंदेशा बना है। फिलहाल जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: