Doordrishti News Logo

अवैध बजरी से भरा डम्पर जब्त आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी से भरा डम्पर जब्त आरोपी गिरफ्तार। लूणी थाना पुलिस ने अवैध बजरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक डम्पर जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी सुरेश चौधरी अपनी टीम के साथ गश्त करते हुए कांकाणी पहुंचे। तब कांकाणी से जोधपुर जाने वाली सडक़ पर रोहट की ओर से आ रहे एक डम्पर को रुकने का संकेत दिया गया। पुलिस को देखकर चालक ने डम्पर को तेजी से भगाकर कांकाणी भाकरी क्षेत्र में स्थित एक क्रेशर में छिपाने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पाली में दो लाख के बकरे चुराने के आरोपी जोधपुर में गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में चालक ने अपना नाम जगदीश पुत्र खानूराम ढाका, निवासी भजन नगर,थाना लोहावट, जिला फलोदी बताया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि डम्पर में भरी अवैध बजरी रामपुरा गांव, थाना रोहट, जिला पाली क्षेत्र से लाई गई थी। आरोपी ने यह भी बताया कि उक्त बजरी सरदार भाट और उसके सहयोगियों द्वारा भरवाई जाती है।

डम्पर के मालिक की पहचान सुथला,जोधपुर निवासी राजू प्रजापत पुत्र बाबूलाल प्रजापत के रूप में हुई है,जो कांकाणी में अवैध बजरी का स्टॉक कर जोधपुर शहर में सप्लाई करता है। पुलिस ने डम्पर को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।