Doordrishti News Logo

विवाद के चलते रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट, तोडफ़ोड़

जोधपुर, शहर के पावट सी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में दर्जन भर लोगों ने आकर संचालक से मारपीट की और बेजा तोडफ़ोड़ की। रेस्टोरेंट संचालक ने इस बारे में महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी है। मामला आपसी विवाद होना बताया गया है। फिलहाल कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि शक्ति नगर गली नंबर 1 निवासी दीपक पुत्र रमेश कुमार की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह पावटा सी रोड पर दावत नाम से रेस्टोरेंट का संचालन करता है। शुक्रवार को रेस्टोरेंट पर दस बारह लोग हाथों में डंडे, सरिया आदि लेकर आए और उसके साथ मारपीट करने के साथ रेस्टोरेंट में बेजा तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने बताया कि इसमें एक व्यक्ति को नामजद किया गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

आरंभिक पड़ताल में पता लगा कि आपसी विवाद के चलते यह हमला किया गया है। हमले में रेस्टोरेंट संचालक को काफी चोटें आई है। हत्या प्रयास में मामला बनाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026