Doordrishti News Logo

जोधपुर, दक्षिण पश्चिमी मानसून बंगाल की खाड़ी में बने नए कम दबाव क्षेत्र से फिर सक्रिय हो गया है। मारवाड़ में आज से इसका असर देखने को मिला। मारवाड़ के कई हिस्सों में आज मध्यम से हल्के दर्जें की बारिश हुई। जोधपुर शहर में भी आज छितराई बारिश हुई। घनघोर काली घटाएं खूब उमड़ी मगर शहर में 15-20 मिनट तक छितरा कर बरसी। शहर के अधिकांश हिस्से जलमग्र हो गए। सड़क़ों पर पानी बहने के साथ घरों में परनाले शुरू हो गए। देर शाम तक काली घटाओं का आसमां पर डेरा बना रहा। मौसम विभाग ने वैसे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश को लेकर यलो कार्ड जारी किया है। मारवाड़ में भी हल्की से मध्यम दर्जें की बारिश के आसार जताए हैं।

शहर में आज बारिश से तापमान गिरा और गर्मी व उमस की मार झेल रहे लोगों को कुछ राहत नसीब हुई। बारिश के बीच विद्युत विभाग ने लाइटें गुल कर दी। जिससे लोग परेशान हुए। शहर में आज 8 एमएम तक पानी बरसा। दोपहर में बड़ी बड़ी बूंदों के रूप में पानी बरसा। फिर एकाएक मध्यम दर्जें की बारिश शुरू हो गई। जो 15-20 मिनट तक चली। बाहरी इलाकों में अच्छी बारिश देखी गई। बासनी, सरस्वती नगर, रामेश्वर नगर, मधुबन, कुड़ी हाउसिंग बोर्ड में जहां 15-20 मिनट तक तेज बारिश हुई।

वहीं शहर के कुछ अन्य इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। एक कम दबाव के क्षेत्र के विकसित होने से 11 सितंबर के बाद शहर में एक अच्छी बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। आज शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस पास बना रहा। बारिश से मौसम खुशनुमा बन गया।

ये भी पढें – जेडीए कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन्न

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026