टीटीई की सतर्कता से यात्री को लैपटॉप बैग सुरक्षित मिला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टीटीई की सतर्कता से यात्री को लैपटॉप बैग सुरक्षित मिला।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर कार्यरत टीटीआई गोपाल लाल मीणा की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से मरुधर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे जयपुर निवासी मोहनलाल वर्मा का लैपटॉप बैग सुरक्षित वापस दिलाया गया।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार यात्री मोहनलाल वर्मा 19 फरवरी को ट्रेन संख्या 14853 मरुधर एक्सप्रेस में कोच संख्या बी-1 में बर्थ संख्या 38 पर वाराणसी से जयपुर तक यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान वे अपना लैपटॉप बैग ट्रेन में ही भूल गए।
विश्वविद्यालय राष्ट्र निर्माण का वैचारिक केंद्र बने-राज्यपाल
ड्यूटी के दौरान बैग मिलने पर कोच के टीटीआई गोपाल लाल मीणा ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित यात्री का पीएनआर चेक कर दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और उन्हें बैग भूल जाने की सूचना दी। इसके पश्चात मामले की सूचना कॉमर्शियल कंट्रोल जोधपुर को दी गई तथा आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया। यात्री के छोटे भाई को फुलेरा रेलवे स्टेशन पर बुलाया गया,जहां पहचान की पुष्टि के उपरांत बैग सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया गया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान की विशेष देखभाल करें।
