Doordrishti News Logo

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

  • पति हिरासत में
  • दो तीन वार किए
  • एमजीएच में उपचार के बाद दी छुट्टी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची। शहर के सरदारपुरा बी रोड पर एक रेडिमेड गारमेंट की दुकान में मंगलवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। दुकान में रखी कैंची से पीठ पर दो तीन वार कर दिए जिससे उसकी पत्नी घायल हो गई। घटना से दुकान में हडक़ंप वाली स्थिति बन गई। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल पहुंची और आरोपी पति को डिटेन कर लिया। दोपहर तक केस दर्ज नहीं हुआ था।

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि दीपिका नाम की महिला सरदारपुरा बी रोड पर एक रेडिमेड गारमेंट में काम करती है। उसका अपने पति प्रवीण से आपसी मनमुटाव चल रहा है। पति पत्नी दोनों अलग रहते है। आज सुबह वह महिला दुकान काम पर आई हुई थी। तब उसका पति प्रवीण भी दुकान पर पहुंचा। जहां पर पहले दोनों मेें आपसी बातचीत चलती रही और फिर विवाद हो गया। विवाद ज्यादा बढऩे पर प्रवीण ने दुकान में रखी कैंची से दीपिका के पीठ पर दो तीन वार कर दिए,जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची।

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि दीपिका का एमजीएच में प्राथमिक उपचार करवाया गया। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उसके पति प्रवीण को डिटेन किया गया है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026

राजस्थान बालक वर्ग ने स्वर्ण व बालिकाओं ने जीता कांस्य पदक

January 13, 2026