Doordrishti News Logo

विवाद के चलते मारपीट कर घर के कांच तोड़ फोड़े,50 हजार छीनने का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विवाद के चलते मारपीट कर घर के कांच तोड़ फोड़े,50 हजार छीनने का आरोप।शहर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर के कांच फोडऩे,मारपीट करने और 50 हजार रुपए छीन कर ले जाने का प्रकरण दर्ज हुआ है। पीडि़त ने कुछ लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।

हार्डकोर अपराधी पवन सोलंकी और उसका सहयोगी मनाली में होटल से गिरफ्तार

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि इकबालगढ़ कॉलोनी बकरामंडी निवासी भरत कुमार पुत्र मालाराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 17 मार्च की रात को क्षेत्र के रहने वाले सोयत खां,साहिल,सैयद आदि उसके घर पर आए और मारपीट की। इन लोगोंं ने घर के कांच फोडऩे के साथ उससे 50 हजार रुपए छीनने के साथ जान की धमकीं दी। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है। इनके बीच किसी विवाद की आशंका भी जताई जाती है।

मारपीट कर स्कूटी में तोडफ़ोड़ 
माता का थान पुलिस थाने में चेनपुरा मगरा हाल सोढ़ों की ढाणी काली बेेरी सूरसागर निवासी नरेश पुत्र नेमीचंद ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी स्कूटी लेकर नृसिंह प्याउ के निकट से निकल रहा था। तब रवि और आकाश आदि ने मिलकर उसका रास्ता रोका और मारपीट की। उसकी स्कू टी में तोडफ़ोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

Related posts: