जैसलमेर कोचिंग डिपो का डीआरएम ने किया निरीक्षण
- बोले यात्री सुविधा और सुरक्षित रेल संचालन के मामले में कोताही बर्दाश्त नही
- मेंटेनेंस कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के निर्देश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जैसलमेर कोचिंग डिपो का डीआरएम ने किया निरीक्षण। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने सोमवार को जैसलमेर रेलवे स्टेशन स्थित कोचिंग डिपो का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पिट लाइन,सिक लाइन,स्टेबलिंग लाइन,ट्रिप शेड तथा ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) से जुड़े कार्यों का बारीकी से जायजा लिया।
डीआरएम ने पिट लाइन एवं सिक लाइन पर कोचों के अनुरक्षण,मरम्मत,साफ- सफाई और सुरक्षा मानकों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेंटेनेंस कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा गुणवत्ता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
इसके पश्चात उन्होंने स्टेबलिंग लाइन एवं ट्रिप शेड में खड़े रैक की स्थिति का अवलोकन किया। रैक के अनुरक्षण स्तर,फिटनेस एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी रैक मानक अनुरूप एवं सुरक्षित स्थिति में रहें, जिससे रेल संचालन प्रभावित न हो।
आरपीएफ मार्च में किए उल्लेखनीय कार्य
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओएचई से जुड़े लंबित कार्यों की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में प्राथमिकता के साथ पूर्ण किए जाएं,ताकि ट्रेनों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अनुरक्षण कार्यों में गुणवत्ता,समयबद्धता और सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए,ताकि रेल सेवाएं और अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बन सकें।
स्वच्छता और संरक्षा पर खास जोर
उन्होंने स्वच्छता एवं संरक्षा पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी,सुपरवाइजर एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
