डीआरएम ने किया रेलवे क्रिकेट अकादमी के उद्घाटन
जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल खेलकूद संघ द्वारा संचालित रेलवे क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने रेलवे स्टेडियम में किया। मंडल खेलकूद अधिकारी रवि मीना ने बताया कि मंडल पर खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अकादमी की स्थापना की गई है। इसमें रेलकर्मियों,उनके बच्चों तथा बाहर के नवोदित खिलाड़ियों को रेलवे के रणजी खिलाड़ियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान डीआरएम पांडेय ने संघ द्वारा अभ्यास के लिए विकसित की गई नेट खिलाड़ियों को समर्पित की। उन्होंने स्टेडियम में और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण, सहायक खेलकूद अधिकारी दिलीप सिंह,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक धीरुमल,मंडल कार्मिक अधिकारी अरविंद कुमार व कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

