Doordrishti News Logo

डीआरएम ने किया जोधपुर-भीलड़ी रेल मार्ग का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

  • मानसून के दौरान कर्मचारियों को सतर्क रहकर कार्य करने के निर्देश
  • समदड़ी रनिंग रूम का औचक निरीक्षण
  • जांची सुविधाएं

जोधपुर,डीआरएम ने किया जोधपुर-भीलड़ी रेल मार्ग का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने गुरुवार को जोधपुर- समदड़ी-भीलड़ी रेल मार्ग का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए रेलवे स्टेशनों पर संरक्षा और सुरक्षा मानकों की जांच की। उन्होंने रेल कर्मचारियों को मानसून के दौरान सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें – 269 हिस्ट्रीशीटरों को चैक किया गया

डीआरएम ने जोधपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान जोधपुर-समदड़ी- भीलड़ी रेल मार्ग के विभिन्न स्टेशनों, समपार फाटकों,पुलों,ओवर और अंडर ब्रिजों की स्थिति का जायजा लिया तथा मानसून के दौरान संरक्षित रेल संचालन के लिए किए गए आवश्यक उपायों की संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

विंडो ट्रेलिंग के दौरान उन्होंने बरसात के दौरान पानी के तेज बहाव वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और अंडरपास तथा मिट्टी के कटाव वाले क्षेत्रों पर निरंतर पेट्रोलिंग के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मार्ग के स्टेशनों पर रेल विद्युतीकरण कार्यों का भी जायजा लिया।

उन्होंने कर्मचारियों से मानसून के दौरान सुरक्षित और संरक्षित रेल संचालन के लिए रेलवे द्वारा निर्धारित सभी मानकों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने समदड़ी रेलवे स्टेशन के पास रनिंग रूम में साफ-सफाई,खानपान और रनिंग स्टाफ के ठहरने की व्यवस्था का जायजा लिया और उपस्थित कर्मचारियों से बातचीत की। इस दौरान रनिंग स्टाफ ने रनिंग रूम में सुविधाओं में की गई वृद्धि से संतुष्टि जताई। डीआरएम ने समदड़ी में रेलकर्मचारियों के लिए स्थापित मनोरंजन सदन में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की आवश्यकता जताई।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(पश्चिम) अभिमन्यु आर्य,वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर(कर्षण) विपिन कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा आयुक्त शिखर बी मारू,मंडल परिचालन प्रबंधक हितेश यादव सहित अनेक अधिकारी, निरीक्षक व कर्मचारी थे।

यह भी पढ़ें – चंदनपुरी मठ के मकान में युवक ने लगाया फंदा

धनेरा में किया पौधरोपण
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने धनेरा रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी में पौधरोपण किया और रेल कर्मचारियों से मानसून अवधि में अधिकाधिक पौधरोपण का सुझाव दिया जिससे आने वाले वर्षों में स्टेशन व रेलवे कॉलोनियां हरियाली से आच्छादित हो सकेंगी।

Related posts:

खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली

January 25, 2026

रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल में आरबी मैड्रिड चैंपियन

January 25, 2026

कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब

January 25, 2026

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

January 25, 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रगीत का 150वां वर्ष

January 25, 2026

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026