एचएजी में पदोन्नत हुए डीआरएम अनुराग त्रिपाठी

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रेल मंत्रालय के प्रस्ताव को दी मंजूरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी को भारतीय रेल कार्मिक सेवा (आईआरपीएस) के उच्च प्रशासनिक ग्रेड (एचएजी) में पदोन्नति वर्ष 2026 के पैनल में शामिल किया गया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार त्रिपाठी को वेतन स्तर-15 के एचएजी पद पर पदभार ग्रहण करने की तिथि से पैनल वर्ष 2026 में शामिल किया जाएगा। इस पर जोधपुर मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

भारतीय नववर्ष: सांस्कृतिक दृष्टि

इस उपलब्धि पर गुरुवार को राजब्रह्म रेलवे कार्मिक संस्था की ओर से सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी सुनील दत्त चतुर्वेदी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने डीआरएम का साफा व माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में केजे अय्यर,दिनेश शर्मा,सुदर्शन,योगेश आचार्य, राजकुमार जोशी,अतुल,चिरंजीव शर्मा,जितेंद्र शर्मा व परमानंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।