डॉ.सुमन बिस्सा वृज उर्मी पुरस्कार से सम्मानित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.सुमन बिस्सा वृज उर्मी पुरस्कार से सम्मानित। रोटरी क्लब बीकानेर के राज्य स्तरीय दसवां राजस्थानी भाषा पुरस्कार रविवार को बीकानेर में सम्पन्न हुआ,उसमें जोधपुर की कवयित्री डॉ सुमन बिस्सा को उनके कविता संग्रह अंतस रा सुर सांतरा के लिए वृज उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कैंडल जलाकर सोनम वांगचुक के रिहाई की मांग
डॉ सुमन बिस्सा के साथ बीकानेर के जानकी नारायण श्रीमाली,चुरू के राजस्थानी कलाकार राजेन्द्र शर्मा ‘मुसाफिर’, केकड़ी (अजमेर) की विमला नागला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई।