तेघरा सीट के प्रचार का जिम्मा डॉ संगीता सोलंकी को

  • बिहार विधानसभा चुनाव-2025
  • डॉ सोलंकी ट्रेन से बिहार रवाना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तेघरा सीट के प्रचार का जिम्मा डॉ संगीता सोलंकी को। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में तेघरा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार के प्रचार-प्रसार एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भाजपा केन्द्र नेतृत्व ने जोधपुर की वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम जोधपुर की पूर्व महापौर डॉ संगीता सोलंकी को विशेष रूप से नियुक्त किया।

पार्टी द्वारा उन्हें संगठन के निर्देश पर बिहार के विभिन्न मंडलों,शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तर पर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी। डॉ सोलंकी मंगलवार को जोधपुर से रेलमार्ग द्वारा बिहार के लिये रवाना हुईं। बिहार प्रवास के दौरान वे तेघरा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित करेंगी तथा पार्टी की नीतियों,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगी।

चलती ट्रेन में चालक दल को अलर्ट मोड पर रखेगा विजिलेंस डिवाइस स्विच

वे महिला मोर्चा,युवा मोर्चा, किसान मोर्चा एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित कर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देंगी। डॉ सोलंकी द्वारा बिहार में विशेष रूप से ‘ घर-घर भाजपा,हर घर मोदी’ अभियान को गति देने,नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित करने,महिला सशक्तिकरण के विषयों पर चर्चा करने तथा स्थानीय मतदाताओं को भाजपा के विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने की पहल की जाएगी। उनका यह दौरा न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा,बल्कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय यात्रा को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला सिद्ध होगा।

Related posts: