डॉ एमके असेरी बने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग(एनएमसी) के सदस्य
जोधपुर(डीडीन्यूज),डॉ एमके असेरी बने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के सदस्य। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 की प्रक्रिया के अनुसार ड्रॉ के माध्यम से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, स्वायत्त बोर्ड और खोज समिति के अंशकालिक सदस्यों का चयन किया।
इसे भी पढ़ें – राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 की तैयारियां जोरों पर
राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों से 10 अंशकालिक सदस्यों,राज्य चिकित्सा परिषद से 9 अंशकालिक सदस्यों, प्रत्येक स्वायत्त बोर्ड के चौथे अंशकालिक सदस्य और खोज समिति के लिए एक विशेषज्ञ की नियुक्ति अगले दो वर्षों के लिए की गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी), स्वायत्त बोर्ड और खोज समिति के अंशकालिक सदस्यों की ड्रॉ के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लिया। नियुक्ति प्रक्रिया राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) अधिनियम,2019 में दी गई है।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 के अनुसार ये नियुक्तियां दो वर्षों के लिए की जा रही हैं। विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से सदस्यों का चयन श्रेणियों में किया गया है।