जोधपुर के डॉ करणी सिंह खींची बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता
भाजपा ने नियुक्त किये प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर के डॉ करणी सिंह खींची बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार प्रदेश संगठन को सशक्त एवं मीडिया समन्वय को अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों से अनुभवी,संगठननिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति की गई है।
इस क्रम में जोधपुर से डॉ करणी सिंह खींची को प्रदेश प्रवक्ता के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ खींची को छात्र संघ के समय से संगठनात्मक कार्याे का लम्बा अनुभव है। वे लगातार 11 वर्षों तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहे हैं तथा इस दौरान प्रदेश स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया है। इसके अतिरिक्त वे जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय,जोधपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्र संघ के महासचिव भी रह चुके हैं।
भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला में दो बार जिला महामंत्री के रूप में संगठन को सशक्त करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।यह नियुक्ति सभी प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट पार्टी की विचारधारा,नीतियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
डॉ करणी सिंह खींची की नियुक्ति से जोधपुर शहर जिला के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया। इसी प्रकार जोधपुर से ओमप्रकाश विश्नोई,फलोदी से रेवतसिंह राजपुरोहित को नियुक्त किया गया।
