Doordrishti News Logo
  • वाशिंग रूम के पास कुंडी से लटक कर दी जान
  • जुलाई से अस्पताल में था भर्ती

जोधपुर, दहेज हत्या के एक आरोपी मनोरोगी ने शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में मनोरोग विभाग के पीछे वाशिंग रूम के पास में कुंडी में नाड़ेनुमा रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसी जुलाई माह में उसे जैसलमेर के पोकरण जेल से दिमागी हालत ठीक नहीं होने पर यहां पर भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया। इस बारे में अब न्यायिक अधिकारी की तरफ से अनुसंधान किया जाएगा।

एसीपी पश्चिम नूर मोहम्मद ने बताया कि जैसलमेर जिले के सांकड़ा थानान्तर्गत बैतिना के रहने वाले 25 साल के रतनसिंह पुत्र नरपत सिंह को वर्ष 2017 में जैसलमेर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह काफी समय से पोकरण जेल में था। वहां पर उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं होने पर गत दो माह पूर्व जुलाई में उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के मनोविकारिकी केंद्र पर भर्ती करवाया गया था। उसका मनोरोग विभाग कैदी वार्ड में उपचार चल रहा था।

सोमवार की सुबह नर्सिंग स्टाफ मनोरोग विभाग के पीछे वाशिंग रूम की तरफ गया तब रतनसिंह लोअर के नाड़ेनुमा रस्सी से फंदा लगाए दिखा, मगर रस्सी टूट गई थी। बाद में अस्पताल की चौकी पर नौ बजे सूचना दिए जाने पर पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। उसने एक वाशिंगरूम के पास में बनी कुंडी में फंदा डाला था। पुलिस ने मौका मुआयना किए जाने के साथ उसके परिजन को जैसलमेर सूचना दी। उनके आने पर न्यायिक मजिस्टे्रट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

ये भी पढें – उत्कृष्ट कार्य करने वाले 199 रेलकर्मी सम्मानित

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: