Doordrishti News Logo

पंजाब चुनाव में भाजपा जोधपुर कार्यकर्ताओं का घरघर प्रचार

जोधपुर,पंजाब चुनाव में भाजपा जोधपुर कार्यकर्ताओं का घरघर प्रचार।पंजाब में होने वाले लोक सभा चुनाव में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जोधपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा क्षेत्र श्रीआनंदपुर साहिब के भाजपा प्रत्याशी डा सुभाष शर्मा के समर्थन में विधानसभा खरड़ के मंडल अध्यक्ष सुखबीर राणा के नेतृत्व में सरपंच कॉलोनी,भडाला, नया शहर,गुलकोबेली में घरघर जाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक वितरण कर स्टीकर लगाए। आमजन को आगामी 1 जून को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। क्षेत्र की लोगों ने भाजपा के समर्थन में अपना मत एवं समर्थन देने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें – अधिवक्ता से मिलने के बहाने बुलाकर फोरच्यूनर में अपहरण कर लूटपाट

इस दौरान भाजपा नेता डोर-टू-डोर आमजन के घर जाकर भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की और नवमतदाओं से सम्पर्क कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये वोट देने की मांग की। इसके अलावा चौपाल में किसानों के साथ संवाद किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा किसानों का हितेषी रही है जबकि विपक्षी पार्टी ने हमेशा किसानों को धोखे में रखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजना के तहत किसानों की आय में इजाफा हुआ है।जनसम्पर्क के दौरान आमजन में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कच्छवाह ने कहा कि जनता के वोटो की ताकत से 500 वर्ष पूराना सपना पूरा हुआ। प्रभु श्रीराम टेंन्ट में नहीं भव्य व द्विव्य मन्दिर में विराजमान हुए है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार से आमजन हर्ष व उल्लास से रामजी का पर्व मना रहे है।

इस दौरान भाजपा जोधपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कच्छवाह, संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया सहित कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मण्डलों में प्रवास किया जिसमें मण्डल 1 में मंडल प्रवासी उपमहापौर,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल गुर्जर,जयसिंह राजपुरोहित,मंडल अध्यक्ष अमरीक, मंडल 2 में पूर्व जिला महा मंत्री पवन आसोपा,भाजयुमो प्रदेशकार्यकारिणी सदस्य वरूण धनाड़िया,पूर्व जिला प्रवक्ता दिनेश चौधरी,मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल,मंडल 3 में जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल दैया,पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दैया,मंडल अध्यक्ष शुभवीर रमा,कुराली में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कच्छवाह,पार्षद घनश्याम भाटी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार सोनी,मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता,मंजरी में नेता प्रतिपक्ष नगर निगम उत्तर लक्ष्मी नारायण,शास्त्रीनगर मण्डल अध्यक्ष राकेश बागरेचा,अंकित परिहार, मंडल अध्यक्ष मोहित पंडित सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews