Doordrishti News Logo

पानी को सियासत का टूलकिट न बनाएं गहलोत जी – शेखावत

  • जल जीवन मिशन को लेकर मुख्यमंत्री के पीएम को लिखे पत्र पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार
  • बोले आप इच्छाशक्ति तो दिखाइए, मिशन समय पर ही पूरा होगा

जयपुर, जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जल जीवन मिशन की समय सीमा बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र पर पलटवार किया है। शेखावत ने कहा कि गहलोत जी अचानक आपको जल जीवन मिशन के समय पर क्रियान्वयन की याद आ रही है। आपको समय पर केंद्र से आर्थिक समेत सभी संभव सहायता प्रदान की गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पानी को सियासत का टूलकिट न बनाएं।

बुधवार रात सिलसिलेवार ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर अपनी सुस्ती केंद्र पर थोपने के बजाय आप मुझसे चर्चा कर लेते। मैं भी राजस्थान से हूं, आपके बराबर ही मुझे मरुभूमि की स्थिति-परिस्थिति का पता है।

शेखावत ने पूछा कि लॉकडाउन क्या आपके लिए ही था? अधिकतर राज्यों में मिशन की गति अपेक्षित है, राजस्थान में ही लेटलतीफी क्यों? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य के भोले-भाले लोग पानी पर सवाल पूछते हैं। उन्हें बताएं कि जल राज्य का विषय है और राजस्थान में जल वितरण आपकी जिम्मेदारी है। आप इच्छाशक्ति तो दिखाइए मिशन समय पर ही पूरा होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026