Doordrishti News Logo

दु:ख भंजन बालाजी मंदिर में दान पेटी तोड़ी,नगदी चुराई

जोधपुर,दु:ख भंजन बालाजी मंदिर में दान पेटी तोड़ी,नगदी चुराई। शहर के किला रोड स्थित टेकरी पर बने दु:ख भंजन बालाजी मंदिर में चोरों ने सैंध लगाते हुए दानपेटी का ताला तोडक़र नगदी चुरा ले गए।

यह भी पढ़ें – राजीव गांधी लिफ्ट नहर में डूबने से युवक की मौत

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस बारे में सदर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने बताया कि रामदेव गली पुरबियों का बास उम्मेद चौक निवासी शिव सिंह पंवार ने रिपोर्ट दी।

इसमें पुलिस को बताया कि 25-26 सितम्बर की रात्रि के समय चोर किला रोड टेकरी पर स्थित दु:ख भंजन बालाजी मंदिर में प्रवेश कर दान पेटी का ताला तोडक़र उसमें रखी नगदी चुरा ले गए।

Related posts: