Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 12 में रहने वाली घरेलु महिला ट्यूटर ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है।

सोमवार सुबह दस बजे पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस की तरफ से अग्रिम कार्रवाई जारी है।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस थाने के एएसआई सुजान सिंह ने बताया कि चौहाबो सेक्टर 12/ 130  में रहने वाली 45 साल की तृत्पा अरोड़ा पत्नी गोरधन अरोड़ा की आज सुबह दस बजे अपने घर में फंदा लगाने की जानकारी मिली।

इस पर पुलिस वहां पहुंची। वह अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाए पंखे के हुक में झूल रही थी। एएसआई सुजानसिंह के अनुसार वह घर में ही बच्चों को पढ़ाती थी। उसका एक बेटा और बेटी है।

बेटी शादीसुदा है और पुत्र इंजीनियरिंग कर रहा है। रात को पति पत्नी नजदीक ही रिश्तेदारी में किसी खाने में गए थे। फिर आकर सो गए। पति पत्नी अलग अलग कमरे में थे। मगर घटना की जानकारी सुबह दस बजे हो पाई। तब आस पास के लोगों को बुलाकर शव को फंदे से उतारा गया।

शव फर्श पर लिटाया हुआ पड़ा था, बाद में पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। महिला के पति के पैरों में दिक्कत बताई जाती है या फिर वह निशक्त है। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। वह संभवत: मानसिक तनाव में हो सकती है। फिलहाल परिजन की तरफ से दी जाने वाली रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें – 2 साल की बच्ची जिंदा जली

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026