Doordrishti News Logo

संभाग स्तरीय मारवाड़ युवा महोत्सव का आगाज

-विजेताओं को मिलेगा भारत भ्रमण अवसर

जोधपुर,राजस्थान युवा बोर्ड,युवा मामले एवं खेल विभाग तथा जोधपुर संभांग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के सभागार में दो दिवसीय संभाग स्तरीय मारवाड़ युवा महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लाम्बा के सानिध्य में हुआ। मारवाड़ युवा महोत्सव में जोधपुर सहित जैसलमेर,बाड़मेर,सिरोही,पाली एवं जालौर के 11 हज़ार से अधिक प्रतिभाशाली युवाओं ने 30 से अधिक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में आयोजित शुभारम्भ कार्यक्रम में छात्राओं ने राजस्थानी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

जानिए मौसम का हाल- तूफानी हवा के बाद शहर में रात तक चली बारिश

कार्यक्रम में राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लाम्बा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मारवाड़ का सूरज है,उन्होंने देश प्रदेश में अपनी सेवा एवं कार्यों से एक साधारण से असाधारण व्यक्तित्व बनकर राजस्थान को गौरवान्वित किया है।उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा अनुसार युवा प्रतिभाओं को स्वयं को परखने का अवसर देने और प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेशभर में युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक शेखावटी एवं नाथद्वारा में युवा महोत्सव का आयोजन हुआ है। युवा महोत्सव के आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की विलुप्त होती कलाओं का संरक्षण करना तथा युवाओं का सर्वागींण विकास करना है।

पढ़िए पूरी कहानी, क्या था मामला- महिला की संदिग्ध हालात में मौत,मित्र पर हत्या का आरोप

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं के सर्वागींण विकास के लिए 500 करोड़ रुपए की राशि से युवा कल्याण कोष का गठन किया है। इसी प्रकार अनुप्रीति कोचिंग योजना के तहत निम्न आय वर्ग के 30 हजार विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग मिलेगी। हर जिले में युवाओं के लिए यूथ हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 15 से 29 वर्ष के युवाओं के सर्वागींण विकास और उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए 75 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। जिसके तहत 10 हजार बच्चों को देश भ्रमण करवाया जाएगा। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरु की भारत एक खोज पुस्तक का ज़िक्र करते हुए भारत भ्रमण के माध्यम से देश प्रेम की भावना के विकसित करने की आवशयकता जताई।

पूरी खबर यहां पढ़िए- सर्व ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प

संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीणा ने स्वागत उद्बोधन में कहा की राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। इसी के तहत 15 से 29 वर्ष के प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए मारवाड़ युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को महोत्सव में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल एवं उत्कृष्ट भविष्य की कामना की। उद्घाटन समारोह में माडा उपाध्यक्ष कीर्ति सिंह भील,राज्य गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष सुमेर सिंह राजपुरोहित, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष सचिन सर्वेटे,युवा बोर्ड के सदस्य नितेश पुष्करणा,प्रो अयुब खान,नरेश जोशी,श्रवण पटेल,रामनिवास बुद्धनगर,पुखराज देवराया,विजय लक्ष्मी पटेल,संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीना और बोर्ड के सचिव कैलाश पहाड़िया उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026