डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम
- प्रातः 9:30 बजे अम्बेडकर छात्रावास में पुष्पांजलि,11 बजे कलेक्ट्रेट में मुख्य समारोह
- संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं अम्बेडकर सेवा सम्मान पुरस्कार वितरण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रातः 9:30 बजे डॉ.बीआर अम्बेडकर छात्रावास,भगत की कोठी में जिला कलक्टर आलोक रंजन के मुख्य आतिथ्य में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।इसके पश्चात प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।
अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव,14 को पुष्पांजलि
संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर,जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी द्वारा बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी दिलवाई जाएगी।
अम्बेडकर सेवा सम्मान पुरस्कारों का वितरण
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 के लिए चयनित व्यक्तियों को जिला स्तरीय अम्बेडकर सेवा सम्मान पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह सम्मान सामाजिक सरोकार एवं सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाएगा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई है।
