Doordrishti News Logo

जोधपुर,आईएफडब्ल्यूजे की एक जनरल बैठक का आयोजन रविवार को संभागीय प्रभारी संगीता शर्मा व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन कल्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष चंद्रमोहन कल्ला ने सर्वप्रथम सदस्य बनने वालों को आवेदन फार्म व शुल्क जमा करवाने को कहा। कईयों ने हाथों-हाथ ही आवेदन शुल्क जमा करवा दिए।

बैठक में संभागीय प्रभारी संगीता शर्मा ने जानकारी दी कि अन्य के पत्रकारों ने भी संगठन से जुड़ने करने की इच्छा जाहिर की है। उनकी सदस्यता को लेने के बाद सोमवार या मंगलवार तक कार्यकारिणी गठित कर ली जायेगी।

Click image to see deals👆

सदस्य राजीव गौड़ ‌ने‌ शीघ्र ही कार्यकारिणी गठन के बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करने का सुझाव दिया। सदस्य मोईन उल हक ने सुझाव दिया कि संगठन की गतिविधियों को तेज करने के लिए कार्य करना होगा।

सदस्य मुकेश दत्त शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के जेडीए से आवंटित होने से अटके प्लाट के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात की जानी चाहिए। सदस्य सुभाष सिंह ने संगठन के लिए कार्यालय आवंटित करवाए जाने की बात कही। आभार लक्ष्मीकांत छैनू ने व्यक्त किया।

ये भी पढ़े – पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

 

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026