जिला कलक्टर ने गौशाला मैदान का किया निरीक्षण
जोधपुर, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को शाला क्रिडा संगम गौशाला मैदान के प्रस्तावित विकास कार्याे के संबंध में निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्ट्रार आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय सीमा कविया को गौशाला मैदान के आगामी कार्याे की रूपरेखा तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। गौशाला के रखरखाव के संबंध में मरम्मत के अधूरे कार्याे को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
जिला कलक्टर ने गौशाला मैदान में प्रस्तावित वॉक-वे, मिनी क्रिकेट ग्राउंड, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट का अवलोकन किया। गौशाला कार्यालय में प्रस्तावित विकास कार्यों के मैप को देखा तथा इस पर सीमा कविया से विस्तार से चर्चा की।प्रभारी कुलदीप चारण ने बताया कि जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान साउथगेट के ब्यूटीफिकेशन कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेडीए,सार्वजनिक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी,समस्त प्रशिक्षक एवं कार्यालय स्टॉफ उपस्थित था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

