Doordrishti News Logo

जोधपुर, मदर वर्ल्ड फाउंडेशन ट्रस्ट तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के संयुक्त तत्वावधान में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की होम्योपैथी दवा का वितरण कार्य आज भी जारी रहा। आज दवा वितरण का कार्यक्रम नौ मील, बावड़ी ग्राम पंचायत, भगत की कोठी कच्ची बस्ती तथा पृथ्वीपूरा क्षेत्र में किया गया।

इन बस्तियों में 1150 से अधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की होम्योपैथी खुराक का वितरण किया गया। कोरोना के प्रथम काल खण्ड में भी मदर वर्ल्ड फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा इन स्थानों पर दवा तथा मास्क का निरंतर वितरण किया गया था। कुछ लोग मास्क पहने नहीं दिखाई दिए तो उन लोगों को मास्क भी वितरण किए गए।

उन्हें देह दूरी, खाने पीने का ध्यान रखना, बाहर न निकलना, साफ सफाई व्यवस्था का पूरा ख्याल रखने के बारे में भी समझाया गया। दवा वितरण करते समय राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरा ख्याल रखा गया। दवा डॉ धीरेन्द्र नारद तथा डॉ प्रतीक चौहान की देख रेख में तैयार की गई। फाउण्डेशन की ओर से रामकिशन पंवार, जिज्ञासा सिंह, अल्का पुरोहित तथा भूपेंद्र जैन ने सेवाएं प्रदान की।

ये भी पढ़े :- जोधपुर में सोमवार को 1711 संक्रमित मिले, 15 की मौत

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026