Doordrishti News Logo

जोधपुर, निकटवर्ती लूणी क्षेत्र में एक वृद्ध ने मूकपशु से गंदी हरकत की। इस बारे में लूणी थाने में केस दर्ज करवाया गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी एक वृद्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। लूणी पुलिस थाने के एसआई शिव सिंह ने बताया कि पाचपदरिया रोहिट निवासी अचल सिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि लूणी के पीपरली के रहने वाले पताराम नाम के शख्स ने एक मूक पशु से गंदी हरकत की। इस पर पताराम को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। उसका मेडिकल कराया गया।

ये भी पढें – सेटेलाइट अस्पताल चोहाबोर्ड के लिए विधायक कोष से 30 लाख स्वीकृत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews