विकसित भारत-जी रामजी एक्ट 2025 के प्रचार के लिए डिजिटल प्रतियोगिता होगी
- सर्वश्रेष्ठ लोगो डिज़ाइन पर मिलेगा 50 हजार रुपये का पुरस्कार
- युवाओं व नागरिकों को डिजिटल माध्यम से जागरूक करने की पहल
- रील/वीडियो चैलेंज,क्वीज एवं लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता होगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विकसित भारत-जी रामजी एक्ट 2025 के प्रचार के लिए डिजिटल प्रतियोगिता होगी। विकसित भारत-जी रामजी एक्ट 2025 के व्यापक प्रचार- प्रसार एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डिजिटल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 10 मार्च को आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना में किया जा रहा है।
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को मशाल जुलूस निकाल कर दी श्रद्धांजलि
इस पहल के तहत युवाओं एवं नागरिकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिनियम के प्रावधानों एवं लाभों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए My Bharat Portal पर राष्ट्रीय स्तर पर रील/वीडियो चैलेंज एवं क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, MyGov Portal पर लोगो (Logo) डिज़ाइन प्रतियोगिता आयोजित होगी।
सर्वश्रेष्ठ लोगो डिज़ाइन पर मिलेगा 50 हजार रुपये का पुरस्कार
ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन किया जाएगा।चयनित विजेता को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा युवाओं,विद्यार्थियों एवं आमजन से इन प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है,ताकि विकसित भारत-जी रामजी एक्ट 2025 के उद्देश्यों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।
