Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला कलेक्टर के निर्देशन में सेवा अभियान के तहत बुधवार को 4.30 से 6 बजे तक राजीव गांधी सेवा केन्द्र में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के गुड गर्वनेन्स की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित, सुगम व पारदर्शी तरीके से निस्तारण के लिए नवाचार के रूम में ‘‘सेवा अभियान’’ के तहत संवाद गतिवितियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजकीय विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की सर्वोत्तम उपलब्धता के लिए आमजन को इनकी प्रक्रिया तथा परिलाभों के विषय में व्यापक जानकारी तथा भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बुधवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र में वीसी के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर तक श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जायेगी व योजना के लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा किये जायेंगे। प्रश्नोत्तर कार्यक्रम तथा जन सूचना पोर्टल के संबंध में जानकारी प्रदान की जायेगी।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026