रात्रि जागरण में लोक भजनों पर झूमे श्रद्धालु
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रात्रि जागरण में लोक भजनों पर झूमे श्रद्धालु। लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की तेजा दशमी पीपाड़ शहर में जाट सेवा समिति चौरासी पट्टी के सानिध्य में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
जाट समाज चौरासी पट्टी के अध्यक्ष बलदेवराम सैल ने बताया कि रविवार रात्रि को श्रीवीर तेजाजी महाराज के चबूतरा, राठोलाई नाड़ी पर भजन संध्या एवं रात्रि जागरण का शुभारंभ तेजाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व आराधना के साथ हुआ।
इसके बाद स्थानीय भजन मंडलियों व कलाकारों ने लोक देवता वीर तेजाजी के जीवन चरित्र,उनके पराक्रम,गौ-रक्षा और सत्य के प्रति निष्ठा पर आधारित एक से बढक़र एक भजनों और तेजा गायन की प्रस्तुतियां दीं।
ढोलक-हारमोनियम की थाप पर देर रात तक श्रद्धालु भक्तगण नाचते-झूमते रहे और पूरा परिसर जय श्रीतेजाजी महाराज और बोलो खरनाल के धणी की जय के जयकारों से गूंज उठा।
गुरू जंभेश्वर के नियम संपूर्ण विश्व मानवता के लिए कल्याणकारी: जस्टिस फरजंद अली
इस अवसर पर आयोजित समारोह में समिति कोषाध्यक्ष रामनिवास भालिया,पंच राजुराम दुकतावा,बलदेवराम खदाव,भियाराम ग्वाला,नेमाराम मुंडेल,डुंगरराम बढियासर, बीरमाराम खोजा,ढगलाराम ओलण,रामदीन दुकतावा,श्रवण राम सैल,बक्साराम मुंडेल, मंगलाराम सैल,चैनाराम ककङावा,दुर्गाराम सेंवर, लक्ष्मणराम सैल,चैनाराम मुंडेल, त्रिलोक सैल,छोटाराम मैया, उम्मेदाराम सेंवर,भुराराम, हेमाराम,हीराराम,रामदीन, राजेन्द्रसिंह सैल,पुलिसकर्मी दिनेश पांगा,मुलाराम चौधरी, सुरेश सैनी,अणदाराम भङला, धर्माराम मुंडेल,चैनाराम सैल, गणपत,राकेश सैल सहित समाज के पंच व ग्रामीण,युवा बङी संख्या उपस्थित थे।
