भक्तों ने किया श्याम बाबा का सामूहिक पूजन
हिंदू नव वर्ष पर बारिश में भीगते हुए 500 भक्तों ने क़ी श्याम बाबा के प्रतिमा की की प्राण प्रतिष्ठा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भक्तों ने किया श्याम बाबा का सामूहिक पूजन। शहर में नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को श्याम भक्ति सेवा संस्थान की ओर से अध्यक्ष मोनिका प्रजापत की देखरेख में गीता भवन में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। हल्की वर्षा में हजारों श्याम भक्त उत्साह के साथ पूजन में शामिल हुए। इस अवसर पर सैकड़ों मूर्तियों की एक साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई।
आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह उदावत और श्याम भक्ति सेवा संस्थान के कार्यवाहक सचिव हेमंत लालवानी ने बताया कि संस्थान द्वारा इस बार भक्तों को 500 मूर्तियां प्रदान की गईं। वे नाचते गाते श्याम बाबा की मूर्ति अपने घर ले जाकर स्थापित किया। कार्यक्रम में विनीत माथुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे,जबकि एमएल गर्ग और घनश्याम सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। संत सोमेश्वर गिरी,अचलानंद गिरी और मदन दास के सानिध्य में आयोजित इस समारोह में बीएसएफ के जॉज बैंड ने श्याम भक्ति के मधुर तराने प्रस्तुत किए। श्रीगीता प्रचार मंडल केअध्यक्ष प्रहलाद गोयल और सचिव राजेश लोढा की मौजूदगी में आयोजित इस आयोजन में शास्त्री मोहित भाई दाधीच और उनकी टीम ने विधि विधान से प्राणप्रतिष्ठा संपन्न करवाई।
बजट में जोधपुर जिले को मिली विशेष सौगातें- दिलावर
इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायाधीश विनीत माथुर ने समाज में धार्मिक एकता और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक एमएल गर्ग और एनसीबी जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए नव वर्ष के अवसर पर श्याम बाबा की भक्ति को समर्पित इतने बड़े आयोजन की सराहना की और श्याम भक्ति पर प्रकाश डाला। सोनी ने नशा मुक्ति विषय पर कहा कि श्याम भक्तों को किसी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए और यदि उनके जानकारी में कोई नशीले पदार्थों से जुड़ा गैरकानूनी काम करता है तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सूचित जरूर करना चाहिए।
महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी ने श्याम भक्ति के प्रभाव और भक्ति के बारे में जानकारी दी। राम स्नेही संत मदन दास ने श्याम बाबा की भक्ति के अपने जीवन के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर समाज के भामाशाहों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर ईश्वर सिंह उदावत, संपत जांगिड़,जीवन जाखड़, पुखराज जांगिड़,कन्हैया लाल सबनानी,रमेश खंडेलवाल,सुमेर सिंह चुंडावत,मोहित हेड़ा,अनुपमा एवं मोनिका सांखला तथा शंकर मूर्तिकार सहित महेंद्र गहलोत को सम्मान प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। बीएस एफ बैंड के जवानों एवं पूजन में शामिल पंडितों का भी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
