Doordrishti News Logo

जोधपुर, कुड़ी भगतासनी सेक्टर 1A स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में 12 फरवरी से चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण और नैनी बाई का मायरा कथा की गुरुवार को पूर्णारती के साथ सम्पन्न हुई। सांतवे और अंतिम दिन कथावाचक दयाराम ने सुदामा चरित्र, भगवान कृष्ण व सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया। प्रसंग सुनकर सभी श्रोता भावविभोर हो गए। कथा के दौरान भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी।

devotees gathered in the story and poornaartiआयोजन समिति के गौभक्त पं. श्रवण कुमार गौड़ और अशोक मेघवाल ने बताया कि सात दिवसीय आयोजन में सुरसागर रामद्वारा के महंत रामप्रसाद, राजाराम, संत कृपाराम, संत भुरादास, बाल संत जगदीश, घनश्याम, संत राधाकृष्ण और रामदास भी कथा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बतौर अतिथि बाड़मेर गौड़ समाज के अध्यक्ष अशोक गौड़,भामाशाह व समाजसेवी कुंजी गौड़, रेवतमल गौड़, देवकिशन गौड़ और प्रोफेसर शांति गौड़ उपस्थित थे। व्यास पीठ और आयोजन समिति की ओर से संतजनों, अतिथिगणों, कलाकारों और सहयोकर्ताओं का साफा व माला और शाल औढाकर सम्मान किया गया। आयोजन में समिति के नेमीचंद गौड़, बरजू देवी, बजरंग गौड़, काजल गौड़, खुशबु गौड़, लेखराज जांगिड, मयंक, प्रतीक गौड़, रक्षा शर्मा, ज्योति मेघवाल, सीमा राठौड़, रामेश्वरी, जसोदा, एकता, नीतू, श्यामू देवी आदि ने व्यवस्था में सहयोग दिया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026