Doordrishti News Logo

गणपति विसर्जन में उमड़े श्रद्धालु

जोधपुर/गोगुन्दा,गणपति विसर्जन में उमड़े श्रद्धालु। दस दिन चले गणेश उत्सव का आज समापन किया गया। तरपाल के बस स्टैंड पर और अम्बा माता मंदिर परिसर में बिराजे गणपति के तरपाल के तालाब में विसर्जन किया गया। तरपाल के गणेश विसर्जन में गणपति बप्पा मोरिया..मंगल मूर्ति मोरया..अगले बरस तू जल्दी आ.. जय गगजानन जय गणनायक से बाजार गूंज उठा।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा मनायेगी सेवा पखवाड़ा

दस दिन चले गणेशोत्सव में गांव और आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विसर्जन यात्रा में हिस्सा लिया। युवाओं में काफी क्रेज देखने को मिला। डीजे की धुन में मनमोहक नृत्य से गांव का नजारा देखते बन रहा था। भगवान गणेश को भावनात्मक अश्रुपूरित विदाई दी गई। अम्बा माता मंदिर से गांव में डीजे की धुन एवं गवरी की लौकिक धुन से वातावरण भक्तिमय बन गया।

बस स्टैंड हनुमान मंदिर परिसर एवं अम्बा माता मंदिर परिसर में बिराजे गणनायक को भोगर के मोहल्ले से थरकलिया होते हुए बस स्टैंड तक डीजे की रमणीय भक्ति गीतों पर नृत्य करते युवाओ ने गणेश विसर्जन को चार चांद लगा दिया। अबीर गुलाल से हरकोई रंगा नजर आया।

पूर्व में पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ पुरोहितों ने विदाई की प्रकिया पूर्ण किया। श्रदालुओं ने अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ भगवान गजानन्द को भावुक मन से विदाई दी। चारभुजा स्थित तालाब में देर शाम भीड़ रही। गणेश विसर्जन की शोभायात्रा में महिलाएं एवं युवतियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

गांव की परिक्रमा के साथ ही चौराहा पर कुछ समय के लिए ठहराव के बाद पुनः विसर्जन यात्रा निकाली गई।भक्तों के भक्तिरस का रसपान किया।शोभा यात्रा में भगवतसिंह राणावत,गणेश श्रीमाली, विक्रमसिंह राजपूत, भोपाल सिहं राजपूत,जब्बरसिंह, छगनसिंह,नारायण दर्जी, जगदीश श्रीमाली एवं तरपाल के गणमान्य उपस्थित थे।