Doordrishti News Logo

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

  • हर घर तिरंगा अभियान
  • तिरंगा प्रतिज्ञा दिलाई

जोधपुर,उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को प्रातः कलेक्ट्रेट से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस तिरंगा रैली को जिला प्रशासन,जिला परिषद व आईसीडीएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। उन्होंने सभी को तिरंगा की प्रतिज्ञा भी दिलाई।

यह भी पढ़ें – जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक में मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र प्रेम की भावना से जोड़ा है। यह समस्त देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर वर्ग,हर श्रेणी के व्यक्ति का योगदान नितान्त आवश्यक है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को हर संभव प्रयास करने हैं। उन्होनें प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने की अपील भी की।

उपमुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,कार्मिकों,युवाओं महिलाओं सहित प्रत्येक व्यक्ति को तिरंगा प्रतिज्ञा भी दिलाई। इसके साथ ही तिरंगा कैनवास पर हर घर तिरंगा का संदेश देते हुए हस्ताक्षर कर राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर नशा मुक्ति का संदेश भी दिया।

शहर विधायक अतुल भंसाली व शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने कार्यक्रम स्थल पर उपमुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री को पौंधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

सूर्यनगरी के निवासी हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा रैली के साक्षी बने। यह रैली कलेक्ट्रेट से पावटा सर्कल,सोजती गेट,घंटाघर,पुलिस लाइन होती हुई केएन कॉलेज से पावटा सर्कल व पुनः कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची।रैली में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन,जिला परिषद,शिक्षा विभाग के कार्मिकों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आदि ने वाहनों पर भारत माता की जय जयकार के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाली।

यह भी पढ़ें – जनकल्याणकारी योजनाओं को समय पर पूरा करें-कलक्टर

तिरंगा यात्रा रैली में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ.धीरज कुमार सिंह,एडीएम प्रथम दीप्ति शर्मा,एडीएम द्वितीय रतनलाल योगी, उप निदेशक आईसीडीएस आकांक्षा बैरवा सहित समस्त अधिकारियों, कार्मिकों व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026