Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के डालीबाई मंदिर चौराहा के पास बसी मल्टीस्टोरी कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई नकबजनी से परेशान रहवासियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर निर्माणाधीन फ्लैटों का कार्य रुकवा दिया है। रहवासियों का कहना है कि 25 लाख रुपए में खरीदे गए फ्लैटों में अधूरे सुरक्षाकर्मियों, बिना सीसीटीवी कैमरे,अपर्याप्त बाउंड्रीवॉल के चलते चोरियाँ बढ़ रहीं हैं। इस चोरी की घटना को लेकर आज भी रहवासियों ने प्रदर्शन किया। घटना को लेकर राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि इस मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में दिनदहाड़े दो घरों के ताले तोड़कऱ लाखों रुपए के गहने व नकदी चोर ले उड़े थे। रात में आक्रोशित लोगों ने बिल्डिंग के नीचे एकत्रित होकर बिल्डिंग के निदेशक खिलाफ आक्रोश प्रकट किया था।  घटना में चंदन सिंह के साथ नकबजनी का शिकार हुए योगेश शर्मा व रामनिवास विश्नोई ने राजीवगांधी नगर थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया। इस घटना को लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें अब चोरों का पता लगाया जा रहा है। आज भी रहवासियों का आक्रोश देखा गया। बाद में समझाइश पर वे शांत हुए।

फ्लैट मालिकों की पीड़ा:-
किरायेदारों और काम करने मजदूरों, घरेलू नौकर, नौकरियों और कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया जाता। अरिहंत अदिता और आंचल में सैकड़ों लोग किराये पर रहते हैं। अरिहंत का ही आदमी है जो किराये पर फ्लैट दिलवाता है। एक माह के किराये का 50 प्रतिशत ऑनर से और 50 प्रतिशत किरायेदार से लिया जाता है। अरिहंत अदिता के रेजिडेंट्स भी लंबे से चारदिवारी ऊंची करने की मांग कर रहे हैं। यहां चारदीवारी लांघ कर आवारा कुत्ते आ जाते हैं। एक पखवाड़े पहले आवारा कुत्ता एक बच्चे को काट चुका है।
अरिहंत अदिता परिसर में कई बाहरी लोगों ने भी अवैध रूप से कार पार्किंग कर रखी है।

यह भी पढ़ें – तीजणियों ने किए माता वैष्णो के दर्शन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026