आगामी बजट में पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधानों की मांग

मारवाड़ प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आगामी बजट में पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधानों की मांग। राजस्थान सरकार द्वारा 11 फरवरी को प्रस्तुत किए जाने वाले राज्य बजट में पत्रकारों को अधिक से अधिक सुविधाएं और संरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर मारवाड़ प्रेस क्लब की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक विस्तृत पत्र भेजा गया है। बजट में पत्रकारों के लिए अधिक से अधिक सुविधाओं के प्रावधान के साथ पत्रकारों और उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित हो सके इसके लिए भी विशेष प्रावधान का आग्रह किया गया है।

झालामंड नवदुर्गा कॉलोनी में घर में लगी भीषण आग

मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ और सचिव चंद्रशेखर व्यास ने बताया कि पत्र में पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा गया है कि पत्रकार शासन और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं,लेकिन आज प्रदेश का पत्रकार आर्थिक असुरक्षा,स्वास्थ्य सुविधा,कार्यस्थल की कमी,फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान सुरक्षा संकट और अधिस्वीकृति से जुड़ी जटिल प्रक्रियाओं जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है।मारवाड़ प्रेस क्लब ने पत्र के माध्यम से राज्य में प्रभावी पत्रकार सुरक्षा कानून,न्यूनतम आय सहायता, पेंशन योजना,जीवन एवं दुर्घटना बीमा,असामयिक मृत्यु की स्थिति में पत्रकार परिवारों के लिए स्थायी सहायता की मांग की है।अधिस्वीकृत पत्रकारों को RGHS योजना में शामिल करने,OPD सुविधा,मेडिकल डायरी राशि में वृद्धि और समुचित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।

थाईलैण्ड की राजकुमारी सिरिवन्नवारी नारीरत्ना पहुंची जोधपुर

उन्होंने पत्रकारों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति,शिक्षा सहायता, आवासीय विद्यालयों व छात्रावासों में प्राथमिकता तथा आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकार परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाएं लागू करने की मांग भी की गई है। मारवाड़ प्रेस क्लब ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रेस क्लब भवन, पत्रकार भवन और मीडिया सेंटर की स्थापना,पत्रकारों के लिए एक समान आवास नीति,रियायती दरों पर भूखंड अथवा आवास उपलब्ध कराने तथा डिजिटल पत्रकारों, वेबसाइटों और समाचार पोर्टलों को सरकारी मान्यता व विज्ञापन नीति में शामिल करने पर भी जोर दिया है। इसके अतिरिक्त अधिस्वीकृति प्रक्रिया को सरल,पारदर्शी और समयबद्ध बनाने तथा जिला और संभाग स्तर पर ही समस्याओं के समाधान की व्यवस्था विकसित करने की मांग की गई है। पत्र में पहली बार राज्य पत्रकार नीति और पत्रकारिता आयोग के गठन का सुझाव भी दिया गया है।

खेत पर पहुंची पुलिस ने युवक से बरामद किया अवैध डोडा पोस्त चूरा

मारवाड़ प्रेस क्लब ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत होने वाला आगामी बजट पत्रकारों को सम्मान, सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करेगा, जिससे पत्रकारिता सशक्त होगी और लोकतंत्र और अधिक मजबूत बनेगा।इसी तरह मारवाड़ प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद, कोषाध्यक्ष मनोज गिरी,संगठन सचिव विक्रम दत्त,संयुक्त सचिव ललित सिंह बडगूजर,मनीष दाधीच कार्यकारिणी सदस्य ललित परिहार,गिरीश शर्मा,सुनील दत्त जितेंद्र दवे और माधव सिंह मेहरू ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

हत्या का आरोपी सात माह बाद पकड़ा गया,अब तक तीन गिरफ्तार

इसी तरह राजस्थान के बजट में पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधान का आग्रह मारवाड़ प्रेस क्लब के सदस्य आरएस थापा,मोहित हेड़ा भवानी दाधीच, मोनिका प्रजापत,डॉ.एम.इकबाल,गोविन्द गौड़, दिलीप पुरोहित, संवितेश्वर पुरोहित, महेन्द्र सिंह,विक्रम दत्त,नितेश जैन, शेख अब्दुल्ला,पारस शर्मा,दीपक सिंह निर्वाण,साजिद खान,अब्दुल साजिद,जया हरवानी,गुलाम मोहम्मद,सत्येन्द्र सिंह राजपुरोहित, बसंती परमार, निखिल सिंह,शम्मी उल्लाह खान,ईश्वर सिंह उदावत, हनुमानसिंह राजपुरोहित,राज कुमार शर्मा (शैलू),अंशु हर्ष,सुरेन्द्र कुमार और मगराज कच्छवाहा ने भी पत्रकारों के विकास को भी ध्यान में रखते हुए बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से किया आग्रह किया है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026