रिटायर्ड सैन्यकर्मी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

  • एमडीएम अस्पताल में परिजनों का धरना प्रदर्शन
  • हत्यारों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी
  • आरोपी घरबार छोड़कर भागे

जोधपुर(डीडीन्यूज),रिटायर्ड सैन्य कर्मी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग। शहर के निकट मथानिया के बालरवा में सेवानिवृत सैन्यकर्मी की पिकअप वाहन से हत्या किए जाने का आरोप कुछ लोगों पर लगा है। विवाद खेत का बताया गया है। इस बारे में एक पक्ष की तरफ से शनिवार को केस दर्ज करवाया गया था।

इसे भी पढ़ें – अधिवक्ताओं की कब्बडी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

सैन्यकर्मी रविवार की सुबह केस दर्ज कराने पुलिस थाने जा रहा था। तब यह घटना हुई। मथानियाा पुलिस अब हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया है। हत्या में शामिल आरोपियों के घर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह फरार हो गए।

इधर आज सुबह मृतक के परिजन मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी पर जुट गए और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। 24 घंटे बाद भी हत्यारों के नहीं पकड़े जाने पर परिजन में रोष व्याप्त है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगी हुुई है। फिलहाल शव को मोर्चरी से नहीं उठाया गया है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है।

यह है मामला 
मथानिया थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि बालरवा गांव का मामला है। छत्तर सिंह और गंगा सिंह के बीच खेत से रास्ता निकालने को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच शनिवार शाम को भी झगड़ा हुआ था। तब बालरवा निवासी महिपाल पुत्र भोम सिंह ने रविंद्रपाल सिंह पुत्र छत्तर सिंह व ऋषिराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। एक पक्ष की ओर से मामला दर्ज होने की सूचना मिलते ही रविवार को सुबह छत्तर सिंह अपने बेटे रविंद्रपाल सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर मामला दर्ज करवाने के लिए मथानिया थाने जा रहा था।

ऋषिराज सिंह भी उनके साथ था। तभी दूसरे पक्ष से कुछ लोग कार और बोलेरो पिक-अप लेकर उनके पीछे लग गए। रास्ते में कार से छत्तर सिंह की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। रविंद्रपाल सिंह और ऋषिराज सिंह गाड़ी से नीचे गए गए। तब चालक ने बोलेरो पिकअप छत्तर सिंह पर चढ़ा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रविंद्रपाल ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छत्तर सिंह को एमडीएम अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के बीच छत्तर सिंह की मौत हो गई।