Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री से एलिवेटेड रोड की स्वीकृति देने की मांग

  • सोजती गेट व्यापारी संस्था ने उठाई मांग
  • केंद्रीय जलशक्ति मंत्री के प्रयास से
  • केंद्र ने मंजूर किया था एलिवेटेड रोड

जोधपुर, सोजती गेट व्यापारी संस्था ने आज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रयासों से जोधपुर में बन रहे एलिवेटेड रोड की स्वीकृति के लिये मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत से मांग कर सड़कों पर उतरे। सोजती गेट व्यापारी संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि 7 माह पहले। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जोधपुर में 1700 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड रोड बनाने की घोषणा कर जोधपुर को ट्रैफिक समस्या हल करने के लिए बड़ी सौगात दी। परंतु राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एलिवेटेड रोड पर कुंडली मारकर बैठे हैं तथा स्वीकृति नहीं दे रहे हैं जिससे जोधपुर की आमजन में व व्यापारियों में भारी गुस्सा व नाराजगी है उन्होंने बताया कि जोधपुर की ट्राफिक समस्या का हल एकमात्र एलिवेटेड रोड है।

मुख्यमंत्री से एलिवेटेड रोड की स्वीकृति देने की

4 माह पूर्व स्थानीय प्रशासन ने 1 दिन के लिए लूपिंग सिस्टम लागू किया जिससे जोधपुर की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा तथा यह लुपिग सिस्टम फेल भी हो गया। उन्होंने बताया कि जोधपुर की ट्रैफिक समस्या लूपिंग से हल नहीं होने वाली है तथा लूपिंग सिस्टम लागू करने पर जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा व्यर्थ जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से तुरंत प्रभाव से जोधपुर के हित में एलिवेटेड रोड की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। आज के कार्यक्रम में सोजती गेट व्यापारी संस्था के उपाध्यक्ष मूलचंद भाटी किशन सोलंकी, सुभाष शर्मा, मूलचंद लोढा, विष्णु कुमार अरोड़ा, इंद्रप्रकाश टाक, कल्याण सिंह राजपुरोहित, सिद्धार्थ अरोड़ा सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026