Doordrishti News Logo

हिन्दू सेवामण्डल का प्रतिनिधिमंडल 1136 अस्थिकलश लेकर हरिद्वार रवाना

लावारिस लोगों की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया जाएगा

जोधपुर, शहर में गत तीन वर्षों में काल कवलित हुए सैकड़ों लावारिश लोगों की आत्मा की शांति के लिए उनके अस्थि कलश लेकर हिन्दू सेवा मंडल के कार्यकर्ता रविवार सुबह जोधपुर से हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

पिछले 98 वर्षों से सूर्यनगरी में मानव सेवा तथा परमार्थ कार्य का पर्याय बन चुके हिंदू सेवा मंडल की ओर से समय-समय पर परमार्थ व समाज सेवा के कार्य किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में गत तीन वर्षों में काल कवलित हुए सैकड़ों लावारिश लोगों की आत्मा की शांति के लिए उनके अस्थि कलश लेकर मंडल के कार्यकर्ता जोधपुर से हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

हिन्दू सेवामण्डल का प्रतिनिधिमंडल 1136 अस्थिकलश लेकर हरिद्वार रवाना

हिन्दू सेवा मंडल सचिव विष्णुचंद प्रजापत ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में कोरोना काल तथा विभिन्न हादसों में मारे गए 1136 लावारिस शवों की अस्थियां सिवांची गेट स्थित हिंदू सेवा मंडल के स्वर्गाश्रम स्थित अस्थि बैंक में एकत्रित कर रखी गई थी। इन लावारिश लोगों की आत्मा की शांति व मोक्ष प्राप्ति के लिए मंडल के 21 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार सुबह हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया। इस दल में महेश जाजडा, कैलाश जाजू,लख्मीचंद किशनानी, विष्णुचन्द्र प्रजापत,राकेश गौड़, राकेश सुराणा, गौरी शंकर गांधी, तारा चंद शर्मा, डॉ. भैरुप्रकाश दाधीच, नरेंद्र गहलोत, गोविन्द सिंह राठौड, प्रेमराज खींवसरा, दिनेश कुमार रामावत, सुरेंद्र सिंह सांखला,यतिन्द्र प्रजापत आदि शामिल हैं। यह दल 25 अप्रैल को हरिद्वार पहुंचेगा और 26 अप्रैल को एकादशी के दिन विधि विधान से पूजा अर्चना कर सभी अस्थियों को माँ गंगा की गोद में विसर्जन करेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026

आयु सीमा में छूट के साथ ऑन लाइन आवेदन 03 मार्च से पुनः प्रारंभ

March 3, 2026