अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव,14 को पुष्पांजलि
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव,14 को पुष्पांजलि।भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव मनाया। इसके तहत नागोरी गेट स्थित बाबा साहब अम्बेडकर चौराहा पर श्रद्धा व उत्साह से आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने भाग लेकर बाबा साहब के सम्मान में दीप प्रज्ज्वलित किए एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे परिसर को दीपों से सजाया गया।
पहले दिन एक हजार से अधिक बालिकाओं ने लगवाया टीका
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 14 अप्रैल को प्रातः 11 बजे बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जेडीए अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री प्रो.डॉ. महेन्द्र सिंह राठौड़,जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा,ओमप्रकाश दहिया,गौरव जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक सुनील भाटी तथा सह-संयोजक महेश चौहान एवं सन्नी हंस के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया गया।
भाजपा शहर जिला द्वारा समस्त वरिष्ठजन,पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य,मण्डल अध्यक्ष,पार्षद एवं समस्त कार्यकर्ताओं से 14 अप्रैल के पुष्पांजलि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।
