दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार

  • 8 मार्च को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा सम्मान
  • उत्तर पश्चिम रेलवे से चयनित होने वाली एकमात्र महिला रेलकर्मी
  • देशभर से 31 महिलाओं का चयन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत रिजर्वेशन सुपरवाइजर दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि जोधपुर आरक्षण कार्यालय में कार्यरत दीक्षा ओझा को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

एक दिन में 6.92 लाख रुपए की वसूली

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देशभर से चयनित कुल 31 महिला कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें ओझा उत्तर पश्चिम रेलवे की एकमात्र महिला कर्मचारी हैं जिन्हें यह सम्मान मिलने जा रहा है।
ओझा लंबे समय से रेलवे में समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रही हैं। उनके चयन से जोधपुर मंडल में खुशी का माहौल है।

Related posts: