Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की विभिन्न आध्यात्मिक, सामाजिक एवं योग से जुड़े संगठनों ने मिलकर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह समिति के बेनर तले 21जून को समारोह पूर्वक आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में हुई समिति की बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और उसके विविध क्षेत्र गायत्री परिवार, दि आर्ट ऑफ़ लिविंग, पतंजलि योगपीठ, आर्य समाज, विवेकानंद केंद्र, इन्डियन योगा एसोसिएशन राजस्थान चेप्टर एवं जोधपुर के सभी योग केंद्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रियंका झाबक ने बताया की बैठक का संचालन डॉ विवेक विजय ने किया और इस वर्ष का आयोजन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। योग दिवस समारोह में 15 जून से 20 जून तक प्रतिदिन प्रातः 6 से 7 बजे तक योगाभ्यास कराया जायेगा। शाम को 6 बजे से राष्ट्रिय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के योग विशेषज्ञों के साथ योग संवाद का आयोजन होगा। 21 जून को भव्य अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होगा जिसमे घर-घर योग के माध्यम से सभी को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया।

ये भी पढ़े – जेआईए व टैक्स बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

बैठक में सभी संस्था प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। ऑनलाइन बैठक में विध्या भारती से महेंद्र दवे, स्वदेशी जागरण मंच डॉ धर्मेंद्र दुबे, आरोग्य भारती से ब्रिज किशोर, आर्ट ऑफ़ लिविंग से कुसुम कच्छ्वाह, पतंजलि जिला समिति से समंदर सिंह, विवेकानंद केन्द्र के प्रेम रतन सोतवाल,योग प्रशिक्षक डॉ संदीप सिंह, इन्द्र प्रकाश दहिया,आकाश सिंघवी, मुक्ता माथुर, वीना मुंदड़ा, ललिता संचेती, भूपेन्द्र जोधा, वीरेंद्र जोधा, मयंक लाहोटी, पुनित मेहता,कमलेश प्रजापति, कालु सिंह,शीतल गहलोत, मूल सिंह जोधा, शिल्पी कुलश्रेष्ठ, प्रितेश शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने का प्रण लिया। योग प्रशिक्षक गजेंद्र सिंह को समिति का समन्वयक मनोनीत किया गया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026